बिलासपुर

सर्पदंश मुआवजा घोटाला: CIMS चौकी के दो नगरसैनिक गिरफ्तार… बने थे ‘सूचना एजेंट’, शव पहुंचते ही सक्रिय होता था हीरा खांडे गिरोह,

उदय सिंह

बिलासपुर – बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CIMS पुलिस चौकी में पदस्थ रहे दो नगर सैनिक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी कथित तौर पर हीरा खांडे के आपराधिक गिरोह के लिए “सूचना एजेंट” की भूमिका निभाते थे और शव अस्पताल पहुंचते ही गिरोह को खबर देकर पूरे फर्जीवाड़े की नींव तैयार करते थे। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में रामकुमार पाटनवार 40 वर्ष निवासी बंधवापारा, सरकंडा और रामेश्वर भास्कर 53 वर्ष निवासी सतनाम नगर, अमेरी शामिल हैं। दोनों CIMS पुलिस चौकी में घटना के दौरान और उसके बाद पदस्थ रहे थे। पुलिस जांच के अनुसार, जैसे ही किसी मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए CIMS पहुंचता था, दोनों नगर सैनिक तत्काल गिरोह के सदस्य महेन्द्र मनहर को इसकी सूचना देते थे। सूचना मिलते ही महेन्द्र मनहर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से संपर्क करता और उन्हें शासन से मिलने वाली आपदा राहत राशि का लालच देकर मौत का कारण सर्पदंश बताने के लिए तैयार करता था। आरोप है कि कई मामलों में मौत किसी अन्य कारण से हुई होती थी, लेकिन मुआवजा पाने के लिए परिजनों को सर्पदंश की कहानी बताने के लिए राजी कर लिया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी दावे के एवज में मिलने वाली आपदा राहत राशि का एक हिस्सा गिरोह तक पहुंचता था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों नगर सैनिको की भूमिका सूचना उपलब्ध कराने और मृतक के परिजनों को तैयार कराने में सहयोग करने की रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों, फर्जी सर्पदंश मामलों और मुआवजा राशि के लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया जा सके। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में इस संगठित घोटाले से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...