तखतपुर

तखतपुर:-शराबी बेटे का रोज का बवाल बना मौत की वजह.. तंग आकर पिता ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट,

उदय सिंह

तखतपुर – बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमुली में पारिवारिक विवाद ने सोमवार को ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली। शराब के नशे में आए दिन घर में विवाद और मारपीट करने वाले बेटे की हरकतों से परेशान पिता का सब्र आखिरकार टूट गया और गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और पूरे इलाके में इस दर्दनाक घटना की चर्चा है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विजेंद्र श्रीवास 30 वर्ष के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि विजेंद्र शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से विवाद करता था। उसकी इस आदत से पूरा परिवार लंबे समय से परेशान था। घटना वाले दिन भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और परिजनों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान बेटे के रोज-रोज के उत्पात से तंग आ चुके पिता मोहित राम श्रीवास का गुस्सा फूट पड़ा। आवेश में आकर उन्होंने घर में रखा कुल्हाड़ी उठाया और विजेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले में विजेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पिता मोहित राम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और शराब के नशे में हुए झगड़े से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों के बयान दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर शराब की लत से टूटते परिवारों और बढ़ती घरेलू हिंसा की गंभीर तस्वीर सामने ला दी है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ...