बिलासपुर

बिलासपुर : रोपा लगाने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा.. दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल,

उदय सिंह

बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, मुड़पार निवासी चंद्रशेखर पटेल ट्रैक्टर में करीब 19 लोगों को बैठाकर खेत में धान की रोपा लगाने के लिए ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ, वह सकर्रा के सरपंच के नाम पर पंजीकृत है और सभी मजदूर सरपंच के ही खेत में रोपा लगाने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चल रहा था।

मुड़पार के पास चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही उसमें सवार मजदूर उसके नीचे दब गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इस भीषण हादसे में बम्लेश्वरी निषाद और मथुरा निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। पुलिस चालक चंद्रशेखर पटेल की भूमिका और ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर ले जाने के पहलू की भी जांच कर रही है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक ही गांव के मजदूरों के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी