तखतपुर

सोते रह गए मालिक….सेंध लगाकर 11 बकरा-बकरियां चुरा ले गए बदमाश, ग्रामीणों में दहशत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पडरिया में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में सेंधमारी कर बकरा-बकरियों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने बकरी रखने के कोठे की ईंटें निकालकर दीवार में छेद बनाया और वहां से तीन बकरे तथा आठ बकरियां चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए पशुओं की कुल कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पडरिया निवासी दीपचंद पाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बकरा-बकरी पालन का कार्य करता है। रोज की तरह 19 जुलाई की शाम करीब 6 बजे वह अपने सभी पशुओं को चराकर घर लाया और कोठे में बंद कर दिया। रात करीब 11 बजे तक जागने के बाद वह सो गया। अगले दिन 20 जुलाई की सुबह करीब 4:30 बजे जब वह उठा तो देखा कि कोठे की दीवार की ईंटें निकालकर उसमें बड़ा छेद बनाया गया था। अंदर रखे तीन बकरे और आठ बकरियां गायब थीं। पीड़ित ने आसपास के गांव और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन पशुओं का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने तखतपुर थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस चोरी की वारदात से पशुपालकों में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर