बिलासपुर

बिलासपुर:- पिकनिक पार्टी के बाद गला दबाकर किन्नर की हत्या…दूसरे किन्नर ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में किन्नर समुदाय की एक पार्टी के दौरान विवाद के बाद एक किन्नर ने दूसरे किन्नर की हत्या कर दी है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। देर रात हुए इस घटनाक्रम में तन्नू किन्नर की हत्या से किन्नर समुदाय में आक्रोश व्याप्त है और समुदाय के लोगों ने आरोपी रिया किन्नर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, जोंकी गांव में किन्नर समुदाय के कुछ लोगों की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद तन्नू किन्नर अचेत अवस्था में मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने जब उसकी हालत देखी तो नाक से खून निकल रहा था और गले पर निशान दिखाई दिए। इन परिस्थितियों को देखते हुए गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घटना के दौरान मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि विवाद और हत्या की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल सकरी पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...