बिलासपुर

गोठान में 22 गायों की मौत का मामला गरमाया, भाजयुमो ने ज्ञापन सौंपकर पुतला जलाने की दी चेतावनी

डेस्क

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की महती योजना नरवा, गुरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजना के अंतर्गत मस्तूरी जनपद पंचायत के सोन लोहर्सी गांव के सरकारी गौठान में 22 गायों की हुई मौत का जिम्मेदार कांग्रेस सरकार और अधिकारियों को ठहराते हुए जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा और कहा कि जो भी अधिकारी कर्मचारी गायों की मौत के जिम्मेदार है उन पर कठोर कार्यवाही करें।
इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि गौठान का कांग्रेस सरकार जगह-जगह बखान कर रही है और झूठी तारीफ कर स्थानीय लोगों से तालियां बटोर रही है इनकी योजना का पूरा खुलासा मस्तूरी के ग्राम सोन लोहर्सी में हुई गायों की मृत्यु से प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश की सरकार ने बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाकर इन योजनाओं का बखान कर खुद अपनी पीठ थप-थपाने के सिवा कुछ नही किया। सरकार की पोल इस घटना से खुल चुकी है तथा बेजुबान गायों की मौत की जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेना चाहिए।

गांव के गरीब किसानों की गायों को सरकार ने गौठान में लाकर उनकी दुर्गती कर दी है। सोनलोहर्सी ही नही पूरे प्रदेश में सरकार की इस योजना का यही हाल है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस योजना से कोई लेना देना नही है। प्रदेश की जनता को अब समझ में आ चुकी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि विभागीय अधिकारियों के प्रति कठोर कार्यवाही करते हुए उन्हें बर्खास्त किया जाए। अगर प्रदेश सरकार इस घटना पर तत्काल कोई कार्यवाही नही करती है तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगा।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, सुनीता मानिकपुरी, दुर्गेश पाण्डेय, प्रकाश यादव, संतोष सिंह, विनय अवस्थी, निलिख केशरवानी, आदित्य तिवारी, अमित तिवारी, तामेश कश्यप, इंशु गुप्ता, रौशन सिंह, हिमांसु यादव, मोनू रजक, महेन्द्र जायसवाल, लक्की बंजारे, दीपक मोटवानी, वैंकट राव, विश्वजीत ताम्रकार, सरोज शर्मा, अखिलेश महादेव सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...