बिलासपुर

मत जाइए रतनपुर, फंस सकते हैं बाढ़ में। कई सड़कों का टूटा संपर्क ,घरों में घुसा पानी

डेस्क

रतनपुर ग्रामीण अंचल क्षेत्र में 4 दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है । लोग घरों में दुबक कर रह रहे हैं । इधर भारी बारिश से क्षेत्र के नदी नाले उफान पर हैं । सरवन देवरी कर्रा के गांव में खुटाघाट बांध के वेस्ट वियर से निकल रहा पानी घरों में घुस गया है । रविवार सुबह आए तूफान से कई पेड़ गिर चुके हैं । वही लोगों के मिट्टी के घर भी जाली और सेमरा गांव में गिर गए हैं । जिसके चलते प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है । क्षेत्र में अधिकारी कर्मचारी रात 11 बजे से मौके पर मौजूद हैं ।

रतनपुर में पिछले 4 दिनों से हो रही लगातार बारिश से लोग अपने घरों से भी नहीं निकल रहे हैं जिसके वजह से व्यापार व्यवसाय पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है उधर पाली क्षेत्र के पोड़ी, पुलाली नदी उफान पर है । जिसका पानी रतनपुर खुटाघाट जलाशय में आ रहा है । वही ग्रामीण अंचल फुलवारी पारा लालपुर क्षेत्र के नाले भी उफान पर हैं जिनका भी पानी खुटाघाट में आ रहा है जिसके चलते बेस्ट वियर का पानी कर्रा, सरवन देवरी के गांव में ग्रामीणों के घर घुस गया है । वही आए चक्रवाती तूफान के चलते लोगों के कई मिट्टी के घर गिर गए हैं । इसी तरह से सड़क के आसपास किनारे गांव के सैकड़ों पेड़, और विद्युत विभाग के 6 खंभे गिर गया हैं । जिसके चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई है । वही रविवार की सुबह 9 बजे क्षेत्र में आए 2 मिनट की चक्रवाती तूफान में एक आटो सड़क पर पलटता रहा । जबकि रतनपुर कोरबा मार्ग पर स्थित नदिया खाड़ खुटाघाट के पुल के ऊपर पानी बढ़ने से 20 घंटे से आवागमन बंद है जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है । इसी तरह से रतनपुर कोटा मार्ग पर स्थित काल्हामार में भी 10 घंटे से आवागमन बंद रहा । सेमरा गांव के ग्रामीण का घर भी गिर गया है । वही उमरिया दादर क्षेत्र के पुल के ऊपर से भी पानी बह रही है । जबकि रतनपुर कोरबा मार्ग के दूसरी नदी मुनगाडीह का पुल बह गया है । जिसके चलते बिलासपुर अंबिकापुर मार्ग भी बंद है जहां पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है । ऐसी बाढ़ की स्थिति क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में निर्मित होने के चलते वाहन चालक, यात्री, व्यापार-व्यवसाय करने वाले काफी परेशान हैं । जबकि सोमवार को सुबह 10 बजे से मौसम साफ होता नजर आया । लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद फिर से तेज बारिश शुरू हो गयी । जिसके चलते रतनपुर पुलिस सभी वाहनों को डायवर्ट सीपत मार्ग पर कर रही है । पुलिस टीम में थाना प्रभारी कृष्णा पाटले, 112 के देवेंद्र राजपूत, कैलाश सूर्यवंशी, नीलकमल राजपूत के साथ बड़ी संख्या में रतनपुर पुलिस मौके पर मौजूद है ।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...