अवर्गीकृत

पहले तो रास्ता रोक कर महिला से की मंगलसूत्र छीनने की कोशिश और विरोध करने पर काट दी हाथ की नस

डेस्क

एक तो लुटेरों ने महिला से उसका मंगलसूत्र छीन लिया। उस पर महिला द्वारा विरोध करने के चलते उस पर चाकू से जानलेवा हमला भी कर बैठे। घटना कवर्धा के सिंघम पूरी जंगल थाना क्षेत्र के जरा नवागांव की है। आमतौर पर चैन स्नैचिंग की घटनाएं बड़े शहरों में हुआ करती है लेकिन अब ग्रामीण इलाकों में भी इस तरह की वारदात होने लगी है। गुरुवार को ग्रामीण बुजुर्ग महिला सुनसान रास्ते से जा रही थी कि तभी बाइक पर सवार दो लुटेरे महिला के पास पहुंचे और रास्ता रोककर पहले तो जबरन उसका मंगलसूत्र छीलने का प्रयास किया और जब महिला ने विरोध किया तो उसपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की कलाई की नस कट गई। नस कटने से तेजी से खून बह निकला और महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। इस बीच लुटेरे उसका मंगलसूत्र छीन का बाइक से फरार हो गए। लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां करीब डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद किसी तरह महिला की जान बचाई जा सकी। पुलिस इस मामले में अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों होने से सीसीटीवी फुटेज मिलने की संभावना बेहद कम है ,इसलिए मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन रही है।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...