छत्तीसगढ़

समाज के डर से प्रेमियों ने मौत को लगाया गले, फांसी के फंदे में झूलती मिली लाश….माह भर में आत्महत्या की तीसरी वारदात

जगदलपुर- शहर में लगातार प्रेमी जोड़ों के द्वारा आत्महत्या करने के मामले सामने आ रहे है जिसमे आज कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम डोडरेपाल में एक कमरे में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि सूरज कश्यप पिता धनसिंह 20 वर्ष निवासी डोडरेपाल के घर से 1 किमी दूर एक अन्य घर मे आज सुबह जब उसकी दादी माँ जमुना पहुँची तो उसने सूरज को फाँसी के फंदे में लटकते हुए देखा, उसके पास में ही बहादुरगुड़ा निवासी शारदा कश्यप 20 वर्ष ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने बताया कि इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी घर में किसी को भी नहीं थी, सूरज ने जिस घर मे फाँसी लगाया था, उस घर में पहले उसके चाचा सोनसिंग कश्यप रहते थे, जिसके मौत के बाद से उस घर मे कोई भी नहीं जा रहा था, उस घर की चाबी सूरज के पास थी, जिसे लेकर वह उस घर मे सोता था। वहीं युवती के परिजनों ने बताया कि 3 भाई बहन में युवती तीसरे नंबर की थी,

कल दशहरा देखने की बात कहकर सहेलियों के साथ जाने की बात कही, लेकिन रात को नही आई और सुबह उसके मौत की जानकारी परिजनों को मिली। घर वालों का कहना है कि दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग की कोई भी जानकारी नहीं थी।

माह भर में तीसरी आत्महत्या…..

माह भर में प्रेमी युगल के आत्महत्या की यह तीसरी घटना है। पहला मामला नगरनार थाना क्षेत्र का था, जहाँ लक्ष्मीपुर में रहने वाले प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली थी और उनका शव पेड़ में लटका रहा, जो पूरी तरह से सड़ गया था। दूसरा मामला बोधघाट थाना के मेटगुड़ा का है, जहां कुछ दिन पहले ही प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायालयीन कार्य से तौबा करने वाले बाबू पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश की अवहेलना कर जवाब नही देने से ख... दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम.... 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिर... रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे... शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप...बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े ग... युवाओं के जोश से गूंजा लावर, क्रिकेट प्रतियोगिता में खमतराई बनी चैंपियन...युवा खेल से जुड़ें, मैदान ...