रायपुर

प्रकाशपुंज पाण्डेय का भाजपा पर तंज…महाराष्ट्र में भाजपा को हार का डर..इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नहीं मिली सभा की अनुमति..

रायपुर-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बढ़ती छवि को देखते हुए भाजपा सहम गई है। अब उन्हें डर सताने लगा है कि अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा का क्या होगा?

भाजपा सरकार ने पिछले 5 सालों में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। महाराष्ट्र में इतना बड़ा किसानों का आंदोलन हुआ, कितने किसानों ने आत्महत्या कर ली, कितने घोटाले हुए जिनमें कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आए, जिसके कारण इस विधानसभा चुनाव में उनकी टिकट भी कटी। अभी PMC घोटाला हुआ है जिसमें आज ही एक व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के चुनाव प्रचार में गए स्टार प्रचारक के रूप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सकोली में सभा की अनुमति नहीं दी गई। महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने अपनी सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रैली करने से रोका है। उन्होंने देखा कि किस तरह छत्तीसगढ़ में भाजपा की 15 साल पुरानी सरकार को भूपेश बघेल ने उखाड़ फेंका है जिससे अब महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार भी डर गई है और किसानों के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रैली करने से रोक रही है।

प्रकाशपुंज पाण्डेय ने महाराष्ट्र की भाजपा सरकार पर बड़ा करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में कुछ काम नहीं किया सिर्फ और सिर्फ घोटालेबाजों को बचाया है।
कितने किसानों ने आत्महत्या कर ली,PMC बैंक घोटाला जैसे राज्य में कितने घोटले हुए है पिछले पांच सालों में जिसके बाद अब भाजपा को डर है कि अब जनता उन्हें अपना वोट नहीं देगी। इस लिए वो इस तरह के हथकंडे अपना रही है और कांग्रेस के लोगों को प्रचार करने से रोक रही है। आज महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तहसील, सकोली में छत्तीसगढ़ के किसानों की लोकप्रिय नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभा करने से रोकना यह बताता है की अब राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह महाराष्ट्र से भी भाजपा को सत्ता जाने का डर है, इस लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभा करने से रोक दिया जबकि एक दिन पूर्व ही वहाँ भाजपा की चुनावी सभा हुई है।

राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद ये किस तरह का दोतरफा निर्णय लिया गया है कि अपनी पार्टी को सभा करने की इजाज़त है और कांग्रेस को रोका जा रहा है। क्या भाजपा सरकार को डर सता रहा है कि किसानों के नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगर सकोली के किसानों से मिलेंगे तो भाजपा को चुनावी नुकसान होगा। अगर भाजपा को इतना ही डर है तो पिछले पांच सालों में किसानों के लिए क्यों कुछ नहीं किया जब इतने किसान कर्ज के बोझ से सूली पर चढ़ गए। इसीलिए इन घोटालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता हाल ही में जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाए जाने को चुनावी सभाओं में भुनाने की कोशिश कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;...