रायपुर

राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद, हथियारों की हो रही तस्करी…पिस्टल के साथ तीन चढ़े हत्थे

रायपुर- राजधानी में अपराधियों की सरगर्मी इन दिनों बढ़ गई है, जो किसी भी वक्त कोई भी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते है। राजधानी पुलिस ने ऐसे ही एक मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहर में अवैध तरीके से कट्टा व पिस्टल की खरीदी बिक्री होने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ एच शेख द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आरोपियों की पतासाजी करने लगाया गया था। इसी दौरान थाना आजाद चौक की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बजरंग नगर स्थित मंगलम भवन पास खड़ा है और उसके पास पिस्टल है।

जिस पर थाना प्रभारी आजाद चौक द्वारा एक टीम बनाकर उक्त स्थान पर जाकर हुलिये के आधार पर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान थाना गंज का निगरानी बदमाश गुरूजोत सिंह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा गया। टीम द्वारा आरोपी गुरूजोत सिंह की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल बरामद किया गया और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी गुरूजोत सिंह ने बताया कि पिस्टल का राउण्ड उसके साथी शेख शाहरूख एवं शेख कासिम के पास है तथा वह दोनों को पिस्टल का जिंदा राउण्ड लेकर मंगलम भवन के बुलाया है।

जिस पर टीम द्वारा दोनों आरोपियों को पकडऩे के लिए ट्रैप पार्टी लगाया गया तथा जैसे ही दोनों आरोपी मंगलम भवन के पास पहुंचे टीम द्वारा दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 01-01 नग जिंदा राउण्ड जप्त किया गया। आरोपी गुरूजोत सिंह एवं शेख शाहरूख थाना गंज के निगरानी बदमाश है जिनके विरूद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, आम्स एक्ट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट एवं धारा 151 के दर्जनों से अधिक मामले पंजीबद्ध है। आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक रायपुर में धारा 25 आम्स एक्ट का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;...