तखतपुर

छत्तीसगढ़ के लोग सहज और सरल, मिला अपनापन और विश्वास…मानवीय संवेदना आधार: राज्यपाल उइके

तखतपुर- जो व्यक्ति सामाजिक और राजनीतिक जीवन में मानवीय संवेदना की भावना लेकर कार्य करता है, उसका नाम इतिहास में अंकित हो जाता है। ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी स्व.मनहरण लाल पाण्डेय ने इस क्षेत्र और प्रदेश के विकास के साथ ही भूखा, पीड़ित एवं शोषित लोगों के लिये कार्य किया। आज इकट्ठा होकर हम उनको याद कर रहे हैं। प्रदेश के राज्यपाल अनुसुईया उईके ने रविवार को तखतपुर में पूर्व मंत्री एवं सांसद स्व.मनहरण लाल पाण्डेय की 81वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी।राज्यपाल सुश्री उईके ने अपनी राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि यही मानवीय भावना और संवेदना को लेकर काम प्रारंभ किया। उन्हें राष्ट्रीय स्तर के अनेक पद का सम्मान मिला। वे ईमानदारी और निष्ठा से कार्य किया। आज उन्हें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद मिला है। उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ आयी हैं, यहां के लोगों का अपनापन और विश्वास मिला है।

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग सहज और सरल हैं। सुश्री उईके ने स्वर्गीय मनहरण लाल पाण्डेय की पुत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य हर्षिता पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा कि आपमें वो प्रतिभा है, आपके पिता जी के सपनों को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि यह मौका स्वर्गीय मनहरण लाल पाण्डेय की समाज सेवा और उनके उल्लेखनीय योगदान का स्मरण कर अनुसरण करने का है। राज्यपाल ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य नागरिकों एवं मेधावी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि किसी भी महापुरूष की पुण्य तिथि मनाई जाती है, निश्चित रूप से उनका समाज में योगदान है। ऐसे ही स्वर्गीय मनहरण लाल पाण्डेय जी थे। उनके कार्यों से समाज को प्रेरणा मिलती है। वे क्षेत्र के विकास के लिये विभिन्न सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखी। उन्हांेने सांसद और मंत्री रहते हुए अनेक उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री रामविचार नेताम ने स्वर्गीय मनहरण लाल पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के लिये कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उनकी स्मृतियों को अक्षुण बनाये रखने के लिये यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में स्वर्गीय मनहरण लाल पाण्डेय द्वारा क्षेत्र के विकास के लिये किये गये योगदान का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में मेधावी छात्रों, समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य नागरिकों, स्वच्छता, गौ-सेवा समिति, व्यापारी संघ, ब्लड डोनेशन, परमेश्वरी महोत्सव समिति, पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार एवं श्रीरामचरित मानस समिति को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांसद अरूण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, गृह निर्माण मंडल के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, स्व.मनहरण लाल पाण्डेय की धर्मपत्नी निर्मला मनहरण पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी