बिलासपुर

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल आरक्षित वर्ग की बैठक सम्पन्न…..संस्था के विकास पर हुई मंथन

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल आरक्षित वर्ग अधिकारी,कर्मचारी संघ शाखा बिलासपुर का वार्षिक सम्मेलन विद्युत मण्डल प्रांगण तिफरा, बिलासपुर में सम्पन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.एस. कंवर द्वारा की गई। सम्मेलन में केन्द्रीय कार्यकारिणी के प्रातांध्यक्ष एस.के. ठाकुर, कार्यवाहक प्रातांध्यक्ष एस.के. मेश्राम, प्रांतीय महासचिव बी.एल. आर्या एवं टी.के. मेश्राम, कोषाध्यक्ष पी.सी. जांगड़े एवं संगठन के वरिष्ठ सदस्य बी.आर. डहरिया उपस्थित रहे।

उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में संगठन को मजबूत करने और आरक्षित वर्ग के अधिकारियों,कर्मचारियों के हित से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान श्री कंवर ने अपने उद्बोधन में सभी सदस्यों को संगठन के साथ ही संस्था के विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश तललवार ने किया एवं एस के जांगडे ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रदर्शन किया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी