रतनपुर

VIDEO:- रतनपुर बाईपास में भीषण सड़क हादसा…खड़ी ट्रेलर से टकराई यात्री बस…तड़के मची चीख पुकार, 12 यात्री घायल

जुगनू तंबोली

रतनपुर – रतनपुर बाईपास पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक यात्री बस सड़क किनारे ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री पारा बाईपास के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में कुल 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर क्रमांक CG 12 AW 3236 किसी तकनीकी खराबी के चलते सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान बिहार  से रायपुर की ओर पीछे से तेज गति में आ रही यात्री बस क्रमांक CG 06 GY 8153 ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें सिम्स रिफर किया गया है चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री की जान नहीं गई। 1 यात्री की हालत नाजुक है, वही चालक के दोनों पैर टूट चुके है। घायल यात्रियों की पहचान सुरेंद्र विश्वकर्मा (परिचालक), मंजय कुमार, राजेश्वर राम, दीपक कुमार, सनोज यादव, कमालुद्दीन अंसारी (चालक), राकेश कुमार सिंह, कु. सलोनी सिंह, सुनीता सिंह, शाहजहां खातून, चिंता कुमारी और अशरफी सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर के बिना किसी सुरक्षा संकेत के खड़े होने और बस की तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स...