बिलासपुर

अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त…बालाजी कोयला डिपो सील,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज विभाग के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 03 हाइवा, 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 01 जेसीबी मशीन और 01 ट्रेलर वाहन को जब्त किया गया है। वहीं भंडारण नियमों के उल्लंघन और अनियमितता पाए जाने पर एक अस्थायी खनिज डिपो को सील कर दिया गया है। खनिज विभाग के अनुसार 10 जून 2026 को खनिज अमला बिलासपुर और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम गतौरी स्थित बालाजी कोल ट्रेडिंग एंड कंस्ट्रक्शन के अस्थायी भंडारण अनुज्ञा स्थल की जांच की। जांच के दौरान कोयला भंडारण में गुणवत्ता से छेड़छाड़, मिलावट/हेरफेर तथा भंडारण अनुज्ञा की शर्तों का उल्लंघन और कई अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद मौके से एक ट्रेलर वाहन और एक जेसीबी मशीन को जब्त कर पुलिस थाना कोनी की अभिरक्षा में रखा गया। साथ ही संबंधित भंडारण स्थल को सील कर दिया गया। इसके बाद खनिज विभाग की टीम ने 11 और 12 जून को सकरी, कोटा, विजयपुर, दर्री और तखतपुर क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान दर्री-विजयपुर क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक हाइवा वाहन को पकड़ा गया। वहीं सकरी क्षेत्र में रेत परिवहन करते एक हाइवा और गिट्टी परिवहन करते एक अन्य हाइवा को जब्त किया गया। इसी अभियान के तहत बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की सीमा से लगे खोगसरा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की गई। अरपा नदी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन करते पाए गए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। खनिज विभाग ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों और मशीनों को संबंधित पुलिस थानों की अभिरक्षा में रखा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल