बिलासपुर

मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब…अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी मल्हार में एक किसान के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर करीब 1 लाख 75 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में प्रार्थी नरेंद्र कुमार धृतलहरे 45 वर्ष निवासी लक्ष्मी वस्त्रालय मल्हार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा महमंद में संचालित है। उसने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 3 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसकी राशि 2 जून 2026 को उसके सेविंग खाते में जमा हुई थी।प्रार्थी के अनुसार 2 जून को उसने बैंक के कहने पर 10 हजार रुपये की आरडी भी कराई थी। इसके बाद 11 जून को उसने स्वयं चेक के माध्यम से 70 हजार रुपये निकाले। उसी दिन एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकालने पर उसे खाते से लगातार राशि निकाले जाने की जानकारी मिली। बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर पता चला कि 5 जून से 11 जून 2026 के बीच अज्ञात व्यक्ति ने पेटीएम एवं अन्य लिंक के माध्यम से खाते से कुल 1,75,503.55 रुपये निकाल लिए। बैंक से जानकारी लेने पर खाते में केवल 44,312.45 रुपये शेष पाए गए। प्रार्थी ने तत्काल बैंक प्रबंधन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बैंक द्वारा खाते को होल्ड कर दिया गया। उसने पुलिस से अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।पुलिस ने मामले को साइबर धोखाधड़ी से जोड़कर जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम की मदद से राशि के ट्रांजेक्शन और संबंधित खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल