बिलासपुर

ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा… संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना चकरभाठा पुलिस ने होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान एक ढाबे में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालक सहित शराब का सेवन कर रहे पांच लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 जून 2026 को थाना चकरभाठा क्षेत्र में होटल और ढाबों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम बालाजी ढाबा, चकरभाठा पहुंची, जहां ढाबा संचालक अशोक जोतवानी द्वारा ग्राहकों को अवैध रूप से शराब सेवन करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी।

मौके पर पांच व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए गए। पुलिस ने मौके से ढाबा संचालक अशोक जोतवानी पिता जीवतराम जोतवानी उम्र 51 वर्ष निवासी चकरभाठा कैंप तथा शराब पी रहे हर्ष श्रीवास पिता भागवत श्रीवास उम्र 25 वर्ष निवासी उसलापुर, अभिषेक कुमार सिंह पिता अमरनाथ सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी यदुनंदन नगर तिफरा, राजीव दुबे पिता महेंद्र दुबे उम्र 29 वर्ष निवासी बोदरी वार्ड क्रमांक 2, मयंक सिंह पिता अशोक सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी यदुनंदन नगर और बिट्टू कौशिक पिता राजेंद्र कौशिक उम्र 28 वर्ष निवासी बोदरी को पकड़ा।

सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी