बिलासपुर

सत्याग्रह की खबर का असर, मस्तूरी के प्रत्येक गौठानों की जांच करने के लिये अधिकारी नियुक्त

बिलासपुर रमेश राजपूत

बिलासपुर- मस्तूरी विकासखंड में मवेशियों की मौत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मस्तूरी के प्रत्येक गौठान की जांच करने के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है। ये अधिकारी पशु चिकित्सा विभाग के दल के साथ जाकर गौठान का भ्रमण कर समीक्षा करेंगे।
कलेक्टर ने टीएल की बैठक में यह निर्देश देते हुए कहा कि जिन गांवों में चारे की व्यवस्था नहीं हैं, वहां आवारा मवेशियों के लिये चारा, चरवाहा व पानी की व्यवस्था बनायी जाये। धान कटाई के चलते आवारा पशुओं को गांव वालों द्वारा बांधकर रखा जा रहा है। चारा व पानी के अभाव में इन पशुओं के मौत की घटनाएं भी हो रही है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए जिले में यह व्यवस्था बनाई जा रही है कि गांव में पशुओं को बांधकर नहीं रखा जाये।

गांव वाले पशुओं के लिये आपसी सहमति से चरवाहे की व्यवस्था करेंगे और इस संबंध में पंचनामा भी उनसे बनवाया जायेगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आगामी 15 दिनों तक मस्तूरी क्षेत्र में कोई भी ग्राम पंचायत सचिव और कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुख्यालय से अनुपस्थित नहीं रहें और लगातार गौठानों का भ्रमण करें। एसडीएम प्रतिदिन इसकी माॅनिटरिंग करेंगे और कलेक्टर को रिपोर्ट देंगे।

error: Content is protected !!
Letest
गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ...