तखतपुर

पुत्री ने पिता को दी मुखाग्नि, समाज ने भी किया प्रोत्साहित…… पिता की थी अंतिम इच्छा

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर- पिता की इच्छा थी कि उसके निधन होने पर पुत्री दाह संस्कार करें और पिता की इस अंतिम इच्छा को पिता की असामायिक निधन होने पर पुत्री ने पूरा किया।
नगर के वार्ड क्रमांक 4 आजाद नगर निवासी संजय केनार पिता स्व. राजाराम केनार पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य थे और उनका उपचार बिलासपुर में चल रहा था और उपचार उपरांत वापस घर आ गया था बीती रात्रि में अचानक तबियत बिगड जाने के कारण बिलासपुर ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। जिस समय संजय केनार अस्वस्थ्य थे तब उसने घर में अपनी पत्नि और पुत्री को कहा था कि यदि मेरी मृत्यु होती है तो अंतिम संस्कार मेरी पुत्री पूजा केनार ही करेगी।

जैसे ही संजय का निधन हुआ परिजन एकत्रित हुए और दाह संस्कार कौन करेगा इस बात को लेकर चर्चा करने लगे क्योंकि संजय की केवल एक ही पुत्री है जो वर्तमान में कन्या हाई स्कूल में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत है। जब परिजनों की इस चर्चा की जानकारी उसकी पत्नि को मिली तब पत्नि ने परिजनों और समाज के लोगों को कहा कि मेरी पति की अंतिम इच्छा थी कि उनका दाह संस्कार हमारी बेटी पूजा ही करेगी यह शब्द सुनते ही समाज के लोग थोडे असहज हुए क्योंकि अभी तक सूर्यवंशी समाज में ऐसा अंतिम संस्कार किसी पुत्री के द्वारा नही किया गया है परंतु उसकी पत्नि ने कहा कि अंतिम संस्कार बेटी ही करेगी तब फिर समाज के लोग भी पुरानी परंपरा को दरकिनार करते हुए एक मत होकर पुत्री पूजा से दाह संस्कार कराने का निर्णय लिया। अंतिम यात्रा के पश्चात जब दाह क्रिया करने के लिए शिक्षिका सीमा केनार पूजा को साथ लेकर पहुंची और फिर दाह संस्कार पुत्री के द्वारा किया गया तो उपस्थित सभी लोग गमगीन हो गए। संजय केनार का दाह संस्कार पुत्री के द्वारा किए जाने की जानकारी जब समाज के अध्यक्ष अजय केनार को दी गई तब उन्होंने कहा कि संजय की अंतिम इच्छा थी कि पुत्री ही दाह संस्कार करें और इस नयी परंपरा से समाज में जागृति आऐगी वहीं लोगों में पुत्र और पुत्री के बीच भेद कम होगा।

पार्षद टेकचंद कारडा ने कहा कि हम सभी को अपने सोच में परिवर्तन लाना चाहिए और बेटा और बेटी के बीच भेद नही करना चाहिए क्योंकि यह पुरानी परंपरा है किंतु सूर्यवंशी समाज ने एक नय विचार का स्वागत किया है जो निश्चित ही हम सभी को दिशा देगी। संजय केनार का स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया ये मनीराम धनीराम मोती केनार के भाई आशीष पल्लू विक्की आकाश ज्वाला महेश अजय नरेश केनार के चाचा एवं जितेंद्र राज के चाचा ससुर थे।

श्रद्धांजलि दी गयी

सामाजिक कार्यकर्ता संजय केनार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया जहां शैलेंद्र प्रधान ने संबोधित करते हुए बताया कि संजय केनार ने अपने पूरे जीवन में सभी को साथ में लेकर चला और सभी की मदद की यही कारण है कि आज उनके निधन पर हम जो रिक्तता महसूस कर रहे हैं उसे कहीं भी पूरा नहीं किया जा सकता अंतिम संस्कार में बेटी के द्वारा दाह संस्कार करने और बेटी का मनोबल बढ़ाने के लिए जगजीत सिंह मक्कड़, पार्षद टेकचंद कारड़ा जितेन्द्र राज अजय केनार अजय देवांगन राजेश सोनी बबला मसीह करीम कुरैशी श्याम लहरे मनोज टण्डन धर्मेन्द्र टण्डन मीण्टु लाला टीकाराम नरेन्द्र रात्रे संदीप खाण्डेय सुनील जांगड़े साऊलाल रात्रे चिंटु तोलानी अशोक गुप्ता कृष्ण कुमार सूर्यवंशी,दादु मुचनु राजू साहू छोटेलाल साहू इंदुआ सहित बड़ी संख्या में स्वजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा