रायपुर

कलेक्टर के घर चोरी करने वाले कोलकाता से गिरफ्तार, भागने के लिए फ्लाइट का सहारा…..सीसीटीवी से मिले अहम सुराग

डेस्क

रायपुर- सीसीटीवी फुटेज से आखिर बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत के रायपुर के घर मे हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। एसएसपी आरिफ शेख की इन चोरों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिनके ही नेतृत्व में टीम गठित कर कोलकाता से आरोपियों को पकड़ा गया है। ग़ौरतलब है कि
बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी के रायपुर स्थित सरकारी बंगले में बीते दिनों हुए चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सूत्रों के मुताबिक चोरी करने वाले शातिर आरोपियों को रायपुर पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें पकड़कर रायपुर लेकर आ गई है। आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद फ्लाइट से कोलकाता भाग गए थे।

सीसीटीवी फुटेज आई काम

चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद एक चोर की एटीएम से पैसे निकालते समय सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर कैद हो गई थी, इसी के सहारे पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ती चली गई और आखिरकार पुलिस इन तक पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से उस चोर का पीछा करना शुरु किया, तो पता चला कि वो फ्लाइट से कोलकाता भाग गए है. एसएसपी आरिफ शेख के नेतृत्व में टीम कोलकाता भेजा गया और रेकी कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिल ही गई।

समान बरामद

आरोपियों के पास से चोरी की गई ज्वेलरी और नगदी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है, बेमेतरा कलेक्टर के रायपुर के सरकारी बंगले शांतिनगर ई-8 में 29 अक्टूबर को अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब 6 लाख 72 हजार रूपए के ज्वेलरी चुरा ले गए थे, उसके बाद कलेक्टर के घर की महिला केयरटेकर ऋतु बेहरा के एटीएम से 50 हजार रुपए निकाल लिए थे। जिस वक्त यह घटना हुई कलेक्टर शिखा राजपूत समेत घर के सभी सदस्य दीपावली मनाने बेमेतरा गए थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;...