राजनांदगांव

दर्दनाक सड़क हादसा:- तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी ठोकर, मौके पर ही दो की हुई मौत

रमेश राजपूत

राजनांदगांव – जिले में एक दर्दनाक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार से आ रही हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक जिले के ग्राम धौराभाठा के रहने वाले थे। मृतकों का नाम शिव और हन्नू बताया जा रहा है। घटना खैरागढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों लकड़ी काटने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में उनकी गाड़ी अचानक बंद हो गई। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार से एक हाईवा आई और बाइक सहित युवकों को चपेट में ले लिया। दोनों की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस...