मल्हार

पुलिस जवान को मेले में मिला लावारिस पर्स, आधार कार्ड के आधार पर ढूंढ निकाला महिला को….रात में ही नगद सहित पर्स को किया वापस

उदय सिंह

मस्तूरी- थाना क्षेत्र के मल्हार में आयोजित मेले में बीती शाम ग्राम जलसों की रहने वाली महिला हेमिन बाई का पर्स गुम गया था, जो मल्हार चौकी में पदस्थ आरक्षक नामित सोनी को मिला, पर्स में पुलिस जवान को 3100 रुपए नगद और महिला का आधार कार्ड मिला जिसके आधार पर पुलिस आरक्षक ने महिला के घर तक पहुँचकर उन्हें उनका पर्स वापस लौटाया, पुलिस जवान की इस ड्यूटी से महिला हेमिन बाई खुश हो गई, जिसने पुलिस जवान को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, उनके इस कार्य की सराहना की। गौरतलब है कि एक ओर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर हमेशा ही आरोप लगाए जाते है और उनकी छवि पर भी सवाल खड़े होते रहते है, तो वही ऐसे कार्यों से एक सराहनीय कार्य भी नजर आ रहे है,आपको बता दे कि ज्यादातर पुलिस वालो पर आरोप लगते रहते है लेकिन कई ऐसे भी है जिनके अंदर आज भी ईमानदारी जिंदा है, जिसका जीता जागता परिचय इस आरक्षक को देखने के बाद मिला,निश्चित ही अगर इसी तरह से पुलिस की भूमिका अदा करने वाले और भी लोग मिल जाये तो आमजनता के मन से पुलिस की निगेटिव छवि खत्म हो जाएगी, लेकिन किसी एक के बुते बदलाव हो पाना मुश्किल है, लिहाज़ा चाहिए कि खुद के साथ समाज को भी जागरूक किया जाए, बहरहाल आरक्षक ने जो ईमानदारी का परिचय दिया है वह निश्चित ही काबिले तारीफ है जिसकी जितनी सराहना की जाए शायद कम है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,