बिलासपुर

मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी…एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोना निवासी प्रहलाद बरेठ साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। अज्ञात साइबर ठगों ने कथित तौर पर उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 98 हजार रुपये दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जहां लेनदेन से संबंधित जानकारी सामने आने पर उन्हें पता चला कि ठगी की रकम चेक के माध्यम से निकाल भी ली गई है। पीड़ित प्रहलाद बरेठ के अनुसार 7 अगस्त 2026 की शाम करीब 4 बजे उन्हें मोबाइल हैक होने की जानकारी मिली। जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की तो 98 हजार रुपये की राशि दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि संबंधित राशि शांतनु विलास पवार नामक व्यक्ति द्वारा चेक के जरिए निकाली गई है। मामले को लेकर प्रहलाद बरेठ ने बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जुटाकर कोनी थाने में साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई।

हालांकि, शिकायत के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने पर अब पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि मोबाइल हैक कर की गई इस साइबर ठगी से उसे 98 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। एसपी कार्यालय में शिकायत के बाद पीड़ित को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अब पीड़ित को उम्मीद है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर साइबर ठगी में शामिल आरोपियों तक पहुंचेगी और रकम की बरामदगी के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...