मस्तूरी

भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण,

उदय सिंह

मस्तूरी – मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भटचौरा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन के दौरान राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत ग्राम पंचायत परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई। ग्राम पंचायत की सरपंच चंद्रकली पटेल ने विधिवत तिरंगा फहराया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समारोह में सरपंच प्रतिनिधि सुरेश पटेल, पंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पंचायत सचिव देवसिंह पाटले, रोजगार सहायक समेलाल, हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य मनोज सनाढ्य सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।

इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रगान के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। जहाँ महिला जनप्रतिनिधियों ने तिरंगे को प्रस्तुत करते वेशभूषा धारण की थी,

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। ग्राम पंचायत भटचौरा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह ने ग्रामीणों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

कार्यक्रम का समापन सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...