मस्तूरी

वाहनों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह आया गिरफ्त में, डीजल के साथ दो आरोपी पकड़ाए

उदय सिंह

मस्तूरी- सरहदी इलाकों में मालवाहक गाड़ियों में सेंध लगाने वाला डीजल चोर गिरोह, मस्तूरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सुनसान इलाको को चिन्हित कर वाहन चालक और हैल्फरो के सोते ही यह गिरोह एक्टिव हो जाते थे। जो वाहनों से डीजल चोरी कर झाड़ियों में छुपा देते थे। जहाँ से उसे तैय रुपए में सौदे कर मुनाफा कमाने थे। मामले में मस्तूरी पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी की सजगता के बलबूते ही पुलिस ने डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरसअल गुरुवार की दरमियानी रात मस्तूरी की पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी रात्रि गश्त पर निकली थी इस दौरान एटीएम बैंक पेट्रोल पंप आदि का मुआयना पेट्रोलिंग में तैनात जवानों द्वारा किया जा रहा था इसी बीच जयराम नगर के पास रेलवे फाटक में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखा जिसे देख पेट्रोलिंग पार्टी सजग हो गई उन्होंने युवक के पास जाकर पूछताछ की, इस दौरान युवक में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन कानून के आगे आज तक किसकी चली है। पुलिस के जवान जब अपने मे आए, तो युवक ने अपना नाम त्रिलोचन चंद्राकर पिता सैख़िलाल चंद्रकार उम्र 20 साल निवासी बिरगहनी बताया। वही युवक ने बताया कि वह मस्तूरी क्षेत्र में डीजल चोरी करने की फिराक में घूम रहा था।

जिसकी निशानदेही पर उसके साथी उमराव पाटले के घर से 45 लीटर डीजल बरामद किया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 75 लीटर डीजल, एक हीरो की डीलक्स बाईक सीजी 11 एएन 5224 को बरामद किया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत 35000 रुपए आंकी गई है। मस्तूरी पुलिस ने आवश्यक वस्तु विनिमय अधिनियम के तहत पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायायिक रिमांड में भेज दिया है।

शातिर अपराधी

उमराव पाटले पिता हेम प्रकाश पाटले उम्र 21 साल और त्रिलोचन चंद्राकर पिता सैख़िलाल चंद्रकार उम्र 20 निवासी बिरगहनी थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा के है। डीजल चोरी करने त्रिलोचन चंद्रकार देर रात निकल कर सुन सान क्षेत्रों में वाहन चालकों की सक्रियता की जांच करता था। जिसके बाद वह उमराव पाटले को इसकी सूचना देता था। फिर दोनों मौके पर पहुँच माल वाहनो से सैकड़ों लीटर डीजल उड़ा लेते थे। जिसे वह सुखरीपाली राखड़ डेम के पास झाड़ियों में छुपा देते थे।

error: Content is protected !!
Letest
जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स...