रायपुर

तालाब में मिली पार्षद के भाई की लाश, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे अकेले…….मामला संदिग्ध

डेस्क

रायपुर- पुलिस को सुबह सूचना मिली कि तेलीबांधा तालाब में एक युवक की लाश तैर रही है, सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई जब पता चला कि मृतक का नाम राजेश प्रजापति है और वह शंकर नगर के भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति का भाई है। तेलीबांधा टीआई मोहसिन खान ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि तेलीबांधा तालाब में किसी व्यक्ति की तैरती हुई लाश दिख रही है,

सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर मृतक के संबंध में पतासाजी की गई, मृतक युवक की पहचान भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति के भाई राजेश प्रजापति के रुप में हुई, जो सुबह पांच बजे अपने घर से टहलने के लिए निकला था, प्राथमिक तौर पर यह बात सामने आई है कि मृतक डिप्रेशन में रहता था और लगातार इसकी दवाइयां भी लेता था, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट के आधार पर परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;...