क्राईमरतनपुर

चोरों के आतंक से थर्राया रतनपुर- कंचनपुर , दुकान और घर को बनाया निशाना

आकाश दत्त मिश्रा

ग्रामीण अंचल में एक बार फिर चोर सक्रिय हो चुके हैं। कोटा विकासखंड के ग्रामीण अंचल रतनपुर और कंचनपुर में लगातार चोरों ने तो बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस को शक है कि दोनों चोरियों में स्थानीय आदतन चोरों का हाथ हो सकता है ।
सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात कंचनपुर के कपड़ा दुकान में चोरों ने धावा बोलकर सवा लाख रुपए का माल पार कर दिया। इस घटना के दूसरे दिन मंगलवार और बुधवार की रात चोरों ने रतनपुर के अश्वनी कश्यप के सूने मकान पर धावा बोला और पीछे किचन गार्डन से होते हुए रसोई की खिड़की से घर में घुसे और अलमारी में रखे 70 तोला चांदी 3 ग्राम सोने की लॉकेट को पार कर दिया ।अश्विनी कुमार अपने ससुर के मकान में निवास करते हैं ,जो गढ़वहट के निवासी है। उनकी पत्नी बेलतरा में नर्स है। जिसके चलते

घटना वाली रात उनका मकान सुना था ।असल में यहां पानी की समस्या के चलते पति पत्नी गड़वहट चले गए थे ,लेकिन घर पर ही सोने चांदी के जेवरात छोड़ गए थे । सुबह जब वे किसी कार्यवश घर पहुंचे तो देखा कि रसोई की खिड़की का रॉड टूटा हुआ है। वही कमरे को भी अस्त-व्यस्त पाया। बेडरूम में जाने पर पता चला कि अलमारी खुला हुआ है और अलमारी में रखे जेवरात गायब है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने रतनपुर थाने में दर्ज कराई । उधर कंचनपुर में हुई चोरी की वारदात के प्रार्थी का कहना है कि उनके यहां चौथी बार चोरी की घटना हुई है ।

जब चोर रतनपुर के अश्विनी कश्यप के सूने मकान में घुसे थे तो उनके हाथ नगदी नहीं लगी क्योंकि अश्विनी कश्यप ने बड़ी ही होशियारी से करीब 29000 रुपये कोट की जेब में छुपा रखे थे ,लेकिन फिर भी चोर सोने-चांदी के जेवरात ले जाने में कामयाब हुए। फिलहाल रतनपुर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...