बिलासपुर

बिलासपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष के भांजे की दिनदहाड़े हत्या… मोबाइल पर ब्लॉक करने की नाराज़गी बनी मौत की वजह, प्रेमिका ने दिया घटना को अंजाम

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी गणेश कॉलोनी, मंगला में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवती ने अपने ही प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के भांजे के रूप में हुई है।

मामूली लगने वाला मोबाइल ब्लॉक करने का मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई और प्रेमिका हत्यारिन बन गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवती रौशनी सूर्यवंशी 22 वर्ष निवासी झलमला, थाना सीपत, का मृतक युवक कामता प्रसाद मधुकर 25 वर्ष से प्रेम संबंध था।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से युवक ने युवती को मोबाइल पर ब्लॉक कर रखा था, जिससे वह नाराज़ और आक्रोशित थी। इसी नाराज़गी में युवती मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चाकू लेकर युवक के कमरे पर पहुंची। कामता प्रसाद मधुकर पिता बीज राम मधुकर, मूलतः ग्राम कर्रा, खूंटाघाट का निवासी था और वर्तमान में गौरी गणेश कॉलोनी मंगला में किराये के मकान में रहकर बिलासपुर के एक होटल में काम करता था। कमरे में पहुंचते ही दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते तीखी झड़प और विवाद में बदल गई।

सूत्रों के अनुसार युवती ने पहले युवक को डराने के इरादे से चाकू निकाला था, लेकिन विवाद बढ़ते ही उसने गुस्से में आकर युवक पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायल युवकों को एम्बुलेंस में रखा गया इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कमरे को सील कर शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...