बिलासपुर

बिलासपुर:- बाइक लूटकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक बरामद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला 5 अगस्त की सुबह का है, जब प्रार्थी बहोरीक कुमार चेलके (31 वर्ष), निवासी केसला थाना बिल्हा, तिफरा सब्जी मंडी में काम करने जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे वाणीराव पेट्रोल पंप, जोगीपुर रहंगी के पास दो अज्ञात युवकों ने उसकी मोटर साइकल क्रमांक CG-10-BX-5586 लूट ली। प्रार्थी के अनुसार, आरोपियों ने बड़ी मोटर साइकल से उसके वाहन को रोका। उनमें से एक सफेद शर्ट पहने युवक ने उसे थप्पड़ मारा, चाबी छीनी और उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज से पल्सर वाहन क्रमांक CG-11-BD-1081 का सुराग मिला। आरटीओ से जानकारी प्राप्त करने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विकास यादव उर्फ मुकेश 20 वर्ष, निवासी धरदेई थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा और रोशन भास्कर 25 वर्ष, निवासी कोहरौंदा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर हैं। दोनों को पृथक-पृथक अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। चकरभाठा पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय पर की गई कार्रवाई से लूट के आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है और आगे भी इस तरह की वारदातों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी