छत्तीसगढ़बिलासपुररेलवे

ट्रेनों में गंदा टॉयलेट होगी बीते जमाने की बात नई ई टॉयलेट से होगा क्रांतिकारी बदलाव

रेलवे के द्वारा इस तकनीक को लागू करने के बाद ट्रेनों में टॉयलेट में गंदगी रहने की समस्या को पूरी तरह से दूर किया जा सकेगा

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

क्लीन रेलवे स्वच्छ रेलवे के कांसेप्ट के तहत इन दिनों रेलवे विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। वही ट्रेनों में हमेशा यात्रियों के द्वारा टॉयलेट में गंदगी होने की शिकायत मिलती रहती है।जिसे देखते हुए रेलवे ने ई टॉयलेट की शुरुवात की है। योजना के तहत ट्रेनो में यात्रियों को ऑटोमेटिक फ्लश और फ़्लोर वाश की सुविधा दी गई है। जिसके मद्देनज़र टॉयलेट यात्री के दरवाजे खोलने और बंद करने के हिसाब से कार्य करेगा। ई टॉयलेट में यात्री के द्वारा दरवाजा खोलते ही पैन खुद फ्लश होगा और उपयोग के बाद खुद ही साफ होगा। वही पांच बार के इस्तेमाल के बाद फ्लोर वाश भी वह खुद ही कर लेगा। रेलवे के द्वारा इस तकनीक को लागू करने के बाद ट्रेनों में टॉयलेट में गंदगी रहने की समस्या को पूरी तरह से दूर किया जा सकेगा। वही स्वच्छ रेल का कांसेप्ट भी साकार होगा। पिछले कुछ समय की बात करे तो रेलवे ने कई बदलाव यात्री सुविधा के लिए किए है। जिसका प्रभाव भी जमीनी स्थल पर दिखने लगा है। स्वच्छ ट्रैन की दिशा में एक और कदम निश्चित ही स्वच्छ भारत अभियान को साकार करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...