जांजगीर चाँपा

मवेशी चराने खार गए किसान की मिली लाश…शरीर पर चोट के निशान….हत्या की आशंका पर पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के सोनादुला गांव में बुजुर्ग किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और एफएसएल के साथ डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। इस संबंध में अकलतरा थाना के टीआई लखेश केंवट ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रोज गुरुवार की सुबह 6 बजे सोनादुला गांव का 55 वर्षीय बुजुर्ग किसान शैलेश खरे, भैंस चराने खेत की ओर गया था कल जब वह वापस नहीं आया तो

परिजनो ने खोजबीन शुरू की, लेकिन नहीं मिला। आज सुबह फिर खोजबीन शुरू की गई तो गांव से 1 किमी दूर सांकर खार में पेड़ के नीचे उसकी लाश मिली, टीआई ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर में चोट है, उसे घसीटा गया है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और जांच कर रही है. साथ ही, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है.

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...