बिलासपुर

लूट के आरोपी चढ़े हत्थे, तोरवा पुलिस को मिली सफलता….देर रात सिक्युरिटी गार्ड हुआ था लूट का शिकार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- देर से ही सही लेकिन तोरवा पुलिस ने लूट के फरार आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। दरसअल 9 दिन पहले की घटना को लेकर तोरवा पुलिस ने संजीदगी नही दिखाई थी। जिस वजह से प्रार्थी को न्याय नही मिल रहा था। यह बात जब मीडिया तक पहुँची तब जाकर तोरवा पुलिस हरक़त में आई। उन्होंने सोमवार को लूट की शिकायत दर्ज की। जिसके बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट के दो आरोपियों को पकड़ सलाखों के पीछे भेज दिया है।यह पूरा घटनाक्रम 16 नवंबर का बताया जा रहा है जहां तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी का काम करने वाले गार्ड सतीश कल्ले द्वारा रात्रि करीब 9:00 बजे बुधवारी बाजार सामान लेने गया हुआ था।

इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल खराब हो गई,देर रात कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से सतीश पैदल ही अपने घर की ओर जाने लगा इसी बीच बापू नगर रोड पानी टंकी मोड़ के पास दो युवकों ने उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जिसमे उन्होंने प्रार्थी के पास से रखे 6000 नगद सहित चैन को लूट कर फरार हो गए। जिसको लेकर तोरवा पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं की थी घटना की शिकायत के बाद सोमवार को तोरवा पुलिस हरकत में आई और उन्होंने लूट के आरोपी मोहित मलिक और संदीप ललपुरे को हिरासत में लिया जिन से कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया है तोरवा पुलिस को दोनों आरोपियों के पास से 4800 नगद दो मोबाइल जिसकी कीमत लगभग ₹30000 है साथ ही 2 नग चांदी के चैन मिले हैं जिसको जब्त कर तोरवा पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी