बिल्हा

सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा उडगन रेलवे फाटक के आगे नीको प्लांट मोड़ के पास हुआ। पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 सीई 8802 के चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हरदी थाना हिर्री निवासी विनोद कुमार मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी के मुताबिक वह बिलासपुर स्थित विवेक टायर दुकान में मजदूरी करता है। उसका ससुराल ग्राम भैसबोड़ में है। हरेली त्योहार और बेटी के जन्मदिन के चलते वह परिवार सहित 6 अगस्त को ससुराल आया था। 12 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे उसके नाना ससुर दसरू राम ध्रुव (निवासी ग्राम धनेली) अपने घर जाने की बात कहकर टीवीएस एक्सल लूना क्रमांक सीजी 04 एमडी 8928 से भैसबोड़ से रवाना हुए थे।शाम करीब 5:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि उडगन रेलवे फाटक के आगे नीको प्लांट मोड़ के पास उनका एक्सीडेंट हो गया है। बताया गया कि दगौरी की ओर से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 सीई 8802 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से दसरू राम की लूना को टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें सिर, माथे, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। 112 की टीम उन्हें बिल्हा अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर बिल्हा पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और आरोपी चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...