बिलासपुर

मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में थाना मस्तूरी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मनोहर कुमार चौहान ने थाना मस्तूरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसका भाई कमल चौहान हार्वेस्टर और ट्रैक्टर से एग्रीकल्चर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। व्यवसाय की देखरेख के लिए गांव के पीतांबर पटेल, कमल चौहान और अजय चौधरी को काम पर रखा गया था। हिसाब-किताब में बेईमानी सामने आने के बाद उन्हें काम से हटा दिया गया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने 9 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे कमल चौहान के पास पहुंचकर जातिगत गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने योगेश चौहान और उसकी पत्नी राजकुमारी चौहान का अश्लील वीडियो मोबाइल पर दिखाया तथा उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए प्रताड़ित किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 77, 79, 296, 351(3) बीएनएस, आईटी एक्ट की धारा 66ई, 67, 67बी तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस और साइबर सेल की टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर अजय चौधरी 23 वर्ष, नरेश पटेल 24 वर्ष और पीतांबर सिंह 38 वर्ष, सभी निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी, को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की घटना स्वीकार की। पुलिस ने तीनों को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया और 13 अगस्त को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

error: Content is protected !!
Letest
तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें...