बिलासपुर

VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने नदी से निकाला शव

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गुरुवार को अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद दोपहर करीब 2 बजे किशोर का शव नदी से बरामद किया जा सका। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा के पास अरपा नदी में गुरुवार को सौरभ धुरी पिता जीवन धुरी, उम्र 14 वर्ष, अपने करीब चार-पांच दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे करीब 12 बजे नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान सौरभ नदी के गहरे पानी की ओर चला गया और अचानक डूबने लगा।

साथ मौजूद दोस्तों ने घटना की सूचना आसपास के लोगों और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू कराई। नदी में पानी की गहराई अधिक होने के कारण पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे तक नदी में तलाश करने के बाद टीम ने दोपहर करीब 2 बजे सौरभ का शव बरामद कर लिया।शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। जिस उम्र में सौरभ दोस्तों के साथ नहाने और खेलने निकला था, उसी दिन उसकी जिंदगी का दुखद अंत हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड...