बिलासपुर

बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा चाकू, एक की हालत गंभीर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी बस स्टैंड के पास बुधवार तड़के एक मोटरसाइकिल में सवार तीन अज्ञात युवकों ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार सेंदरी बस स्टैंड के पास रामदास के ठेले के सामने बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच अंकित बघेल और उसका साथी दिले केंवट घूमने निकले थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने दोनों युवकों पर हत्या करने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चाकू के हमले में अंकित बघेल के बाईं ओर पसली में गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा। वहीं दिले केंवट के सीने में चाकू लगने से वह भी घायल हो गया। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी और दोनों घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर अंकित के भाई अशोक बघेल भी तत्काल सिम्स पहुंचे। उन्होंने देखा कि अंकित की हालत गंभीर थी और वह बातचीत करने की स्थिति में नहीं था। गंभीर चोट को देखते हुए अशोक ने उसे बेहतर उपचार के लिए सिम्स से निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। प्रार्थी अशोक बघेल की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 109 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित अन्य माध्यमों से पतासाजी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें...