जांजगीर चाँपा

भ्रष्टाचारियों पर एक्शन :- गरीबों का राशन डकारने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2017 के मामले में अब कार्रवाई हुई पूरी

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – राशन दुकान से गरीबों के राशन को डकारने वाले समूह के लोगो पर नवागढ़ पुलिस ने कार्यवाही की है। जिसमे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़पार का है। जहा संचालित जयस्तंभ स्व सहायता समूह के संचालन में गम्भीर लापरवाही की शिकायत खाद्य विभाग को मिली थी। जिसके जांच में पता चला कि समूह के अघ्यक्ष सुशीला बाई खुंटे और सदस्य अमरनाथ साहू सहित उनके अन्य साथियों के द्वारा 25.05.2017 के पूर्व के सहायता समुह में आंबटिंत होने वाले चावल, नमक, शक्कर व मिट्टी तेल व अन्य राशन सामान को उपभोक्ताओं को वितरण नही कर फर्जी तरिके से गबन किया है। आरोप सिद्ध होने के बाद खाद्य निरीक्षक द्वारा नवागढ़ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसपर पुलिस ने मुड़पार निवासी अमरनाथ साहू , देव प्रसाद लहरे , सुशीला बाई खुंटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सत्यकला रामटेके थाना प्रभारी नवागढ, एवं साईबर सेल उपनिरी पारस पटेल, स.उ.नि. आर.पी. बघेल, प्रआर राजकुमार चंद्रा आर गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, अर्जुन यादव म. आर दिब्या सिंह की सराहानीय भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल...