जांजगीर चाँपा

पुलिस कस्टडी में टार्चर के बाद युवक की मौत का आरोप, पिता सहित परिजनों ने किया थाने का घेराव….थाना प्रभारी सहित अन्य पर कार्रवाई की मांग

जांजगीर चाँपा देवेंद्र निराला

जांजगीर चाम्पा- जिले के मालखरौदा थाना प्रभारी सहित दो अन्य पुलिस कर्मचारियों पर पुलिस कस्टडी में टार्चर किये जाने के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है, जिसमे परिजनों ने युवक की मौत के बाद थाने का घेराव कर न्याय की मांग करते हुए दोषी पुलिस कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की आवाज उठाई है। दरअसल मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पोता निवासी नीरज कुर्रे को पुलिस द्वारा कुछ दिनों पहले पूछताछ के लिए उठाकर ले जाया गया था, जिसके बाद उसके पिता सकुन्द कुर्रे को भी पुलिस उठाकर ले गई थी, जहाँ पूरी रात दोनों को पूछताछ के नाम पर टार्चर किया गया था, दूसरे दिन जब परिजन थाने पहुँचे तो पता चला कि उनके बेटे की हालत खराब है जिसे मालखरौदा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहॉ उपचार के दौरान उसकी हालत और खराब हो गई जिसे बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया से 28 नवम्बर को पुलिस द्वारा युवक को उनके घर लाकर छोड़ा गया, लेकिन उसकी हालत ठीक न होने पर फिर स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा ले जाया गया जहाँ 29 नवम्बर की रात नीरज की मौत हो गई।

पुलिसिया पिटाई बनी मौत की वजह

परिजनों का आरोप है कि मालखरौदा थाना प्रभारी उमेश साहू, एक एसआई और एक कांस्टेबल उनके बेटे को पूछताछ के लिए लेकर गए थे, जिनके द्वारा बुरी तरह से उनके बेटे के साथ मारपीट की गई, जिससे उनके बेटे की हालत गंभीर हुई जो उपचार के बाद भी नही सुधरी और उसकी मौत हो गई।

दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

युवक की मौत के बाद परिजनों सहित समाज के लोगो ने मालखरौदा थाने का घेराव कर दिया और दोषी पुलिस कर्मचारियो पर हत्या का अपराध दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की गई, जहाँ बड़ी संख्या में पहुँचे ग्रामीणों को नियंत्रण में रखने जिले के उच्च पुलिस अधिकारी सहित भारी पुलिस बल को बुलाया गया था।

जांच का दिलासा

मामले में पुलिस उच्च अधिकारियों ने परिजनों को वही जांच का झुनझुना पकड़ा दिया है अब देखना होगा कि इस पुलिसिया पिटाई की वजह से मौत के मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...