बिलासपुर

मां और पिता के बीच विवाद रोकने पहुँचा बेटा..पिता ने उसे भी पीटा… आक्रोशित बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोनी थाना क्षेत्र में बीती रात माँ से झगड़ा कर रहे पिता को रोकने का प्रयास कर रहे बेटे को ही पिता ने पीट दिया जिससे आक्रोशित बेटे ने अपने पिता पर ईंट से हमला कर दिया फिर धारदार हथियार से पेट मे वार कर दिया, घायल पिता को तड़पता देख माँ बेटे उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल भी लेकर पहुँचे लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र के बड़ी कोनी में बीती रात अर्जुन ध्रुव उम्र 50 वर्ष अपनी पत्नी प्रभा ध्रुव से झगड़ा कर रहा था तभी उसका बेटा दिनेश ध्रुव बीच बचाव करने लगा

लेकिन उसके पिता अर्जुन ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया, जिससे आक्रोशित बेटे दिनेश ने पहले ईट से अपने पिता के सिर में वार कर दिया उसके बाद धारदार हथियार से पेट में वार कर दिया जिससे पिता गिर कर तड़पने लगा जिसे मृतक की पत्नी और बेटा सिम्स उपचार करवाने लेकर पहुंचे, लेकिन आज आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई, मामले में कोनी पुलिस ने आरोपी बेटे के ऊपर हत्या का अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...