रायगढ़

एसबीआई बैंक के सामने 13 लाख रुपये की लूट, चेक से भुगतान लेने पहुँचा था युवक….बाइक सवार आरोपियो ने दिया घटना को अंजाम.. मामला संदिग्ध

डेस्क

रायगढ़- खरसिया थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक के सामने दिन दहाड़े एक युवक लूट का शिकार हो गया प्राप्त सूचना के अनुसार पीड़ित युवक कार्तिक राम रात्रे चेक भुनाने अपने दोस्त के स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 11 एएन 3999 से बैंक आया हुआ था, जो बैंक से पैसे निकालकर स्कार्पियो की तरफ जा ही रहा था कि तभी लूट की घटना को अंजाम देने घात लगाकर कर छुपे दो बाइक में सवार चार युवको ने 13 लाख रुपये से भरा थैला छीनकर शहर की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने इलाके में घेराबंदी कर तलाश में जुटी है साथ ही पुलिस लूट की सूचना देने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष, चेक जारी करने वाले ठेकेदार और बैंक के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

मामला संदिग्ध

पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी तथ्यों की जांच शुरू कर दी है, क्योकि पीड़ित इतनी बड़ी रकम निकालने पहुँचा है और रकम निकालकर ले जा रहा है, जैसी सूचना किसके किसके पास थी, इस लूट के पीछे कौन है, यह सब जांच का विषय है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श...