तखतपुर

स्कूली बच्चों को दी गई ट्रेफ़िक नियमों की जानकारी, कार्यशाला आयोजित कर किया गया जागरूक….

रमेश राजपूत

बिलासपुर- तखतपुर विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल मेण्ड्रा में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के तहत जिला रोड सेप्टी थीम की गतिविधियों की जानकारी बच्चों को दी गई। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों एवं उनके परिवारजनों को विभिन्न प्रकार के यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराना था।
स्कूली बच्चों को शहरों एवं अन्य महानगरों में लगी हुई ट्रेफिक लाईट से राईट हैण्ड टर्न एवं लेफ्ट हैण्ड टर्न के अनुसार की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया गया। बच्चों ने यातायात संबंधी विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जिनका समाधान उपस्थित यातायात पुलिस अधिकारियों के द्वारा किया गया।

नियमों से कराया अवगत

मोबाईल के साथ यातायात के नियमों, हेलमेट, सुरक्षा संबंधी सीट बेल्ट लगाकर अपनी यात्रा सुरक्षित करने, वाहनों में पीयूसी चेकिंग के द्वारा पर्यावरण प्रदूषण की जांच एवं होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने विभिन्न यातायात के नियमों चिन्हों की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी गयी, इसके साथ ही अंत में छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को शपथ दिलायी गयी।
जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के द्वारा सभी शालाओं में यातायात नियमों संबंधी प्रशिक्षण आयोजित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। इस आयोजन में यातायात पुलिस निरीक्षक हेमंत टोप्पो, सहायक उपनिरीक्षक उमाशंकर पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एवं आरक्षक डाकेश्वर साहू, रोशन खेस्स, संस्था प्राचार्य आर.के.गुप्ता एवं समस्त स्टाफ, ग्रामीण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी