तखतपुर

खलिहान में रखे धान को अज्ञात चोरों ने किया पार, किसानों को लगा लाखों का झटका….थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट

डेस्क

तखतपुर- चोरों का आतंक अब खेत खलिहानों में भी देखने को मिल रहा है, जहाँ अज्ञात चोरों ने 50 क्विंटल से अधिक धान को चोरी कर अपनी तरह का अलग मामला सामने लाया है, तखतपुर थाना क्षेत्र से सामने आई इस खबर में ग्राम पेंड्री के दो किसानों ने शिकायत दर्ज कराई है कि खेत से धान लाकर मिसाई के बाद रखे गए लगभग 50 क्विंटल से अधिक धान को अज्ञात चोरों ने पिकअप में लोड कर पार कर दिया है। पेंड्री निवासी किसान जगदीश कौशिक और आनन्द पाण्डेय ने अपनी फसल मिसाई के बाद कोठार में रखी थी, जिसे बोर में भरकर मंडी ले जाने की तैयारी थी, लेकिन बीच रात के वक्त अज्ञात चोरों ने पिकअप जैसे वाहन की मदद से पूरे धान को चोरी कर लिया।

जिसमे जगदीश कौशिक के 6 एकड़ की फसल और पड़ोसी किसान आनन्द पाण्डेय के 7 एकड़ की फसल जो 50 क्विंटल से अधिक थी अनुमानित 1 लाख रुपए के धान को चोरी कर लिया गया है। मामले में तखतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी