बिलासपुर

प्रकाश यादव बंटी निकल रहे धुंआधार प्रचार में, मिल रहा जनता का समर्थन…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-निकाय चुनाव में पार्षद पद फतह करने को सभी प्रत्याशी जुट गए हैं। नगर पालिका निगम में भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद सभी उम्मीदवार रात-दिन एक कर दिए हैं। उधर अन्य संगठन के लोग भी अपने समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में ताकत झोंक दिए हैं इनको लेकर रेल्वे के बिलासा दाई नगर वार्ड 69 में भी प्रचार प्रसार की गति तेज हो गई है। जहाँ भाजपा के युवा प्रत्याशी प्रकाश यादव को जनता जनार्दन का भरपूर समर्थन मिल रहा है।भाजपा की उम्मीदवार बने प्रकाश यादव चुनावी समर में वैसे तो काफी पुराने है। जिन्हें पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने ख़ेमे से मैदान में उतरे थे। वे अपने समाजसेवी छवि के बलबूते ही घर घर पहुँच एक बार फिर बीजेपी को जिताने अपील कर रहे है। बिलासा दाई नगर वार्ड 69 के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी द्वारा इनदिनों बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ किए जा रहे जनसंपर्क अभियान में आम जनता से मिल रहे सकरात्मक प्रतिक्रिया से कार्यकर्तओं में उत्साह चरम पर है।

लोकप्रियता के आधार पर पार्टी ने सौपी है। जिम्मेदारी..

परिसीमन के बाद रेलवे क्षेत्र के 2 वार्ड में से एक वार्ड क्रमांक 69 पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी सूझ बूझ के साथ पूर्व के विजय प्रत्याशी प्रकाश यादव को मैदान में उतारा है। विगत 15 वर्षों के कार्यकाल के आधार पर भारतीय जनता पार्टी ने यह निर्णय लिया है।

तेलुगु समाज से भी मिल रहा समर्थन..

रेलवे क्षेत्र कि इस सामान्य सीट से पिछड़ा वर्ग को टिकट देने के बाद क्षेत्र में रोष जताए जाने की संभावना थी। ऐसे में तेलुगु समाज के वोटरों की प्रतिक्रिया बिलासा दाई वार्ड के प्रत्यशियों के लिए सबसे अहम थी। लेकिन साफ छवि,बेहतर नेतृत्वकर्ता के रूप में जब भाजपा के प्रत्याशी प्रकाश यादव समाज के लोगो से मुलाकात की तो उन्होंने सबका साथ सबका विकास यानि भारतीय जनता पार्टी को इस निकाय चुनाव में समर्थन देने अस्वस्थ किया है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...