रायपुर

नए आत्मानंद स्कूलों में रिक्त सीट में प्रवेश के लिए पुनः शुरू हुई प्रक्रिया….3 से 13 जून तक का समय

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – नए सेजेस स्कूलों में प्रवेश को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने अहम निर्णय लेते हुए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने सभी डीईओ को निर्देश दिया है। जारी आदेश में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं सेजेस प्राचार्यों को निर्देश जारी किया गया है कि जिन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय ने ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की थी उनके लिए पोर्टल में सीट एंट्री एवं प्रवेश हेतु पोर्टल में सुविधा पुनः प्रारंभ की गई है।

संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने पत्र जारी कर 3 से 13 जून तक प्रवेश हेतु आवेदन लेने कहा गया है। वही निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने की स्थिति में 14 जून को लॉटरी सिस्टम से प्रवेश देने निर्देशित किया गया। साथ ही प्रवेश की प्रक्रिया 15 जून तक पुर्ण करने निर्देश दिया गया है। ताकि 16 जून से नए शिक्षा सत्र की शुरुवात की जाए।

सीएम ने बिलासपुर जिले को 4 नए सेजेस स्कूलों की दी सौगात…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जिले को 4 नए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी और इंग्लिश मीडियम स्कूल की सौगात मिली है। जिसके संचालन को लेकर विभागीय प्रक्रिया शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने मस्तूरी जयरामनगर,सकरी बेलतरा और तिफरा के शासकीय स्कूल को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी और इंग्लिश मीडियम में अपग्रेड करने की घोषणा की थी।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...