मल्हार

मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान…भाजयुमो ने किया खास कार्यक्रम का आयोजन,

उदय सिंह

मल्हार – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को नगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में भाजपा मंडल युवा मोर्चा द्वारा भव्य “हितग्राही संपर्क एवं सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की महिला हितग्राही, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान कई हितग्राहियों ने मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजनाओं से उन्हें वास्तविक लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन योजना की राशि समय पर मिलने से महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

वहीं किसानों ने होली से पूर्व धान बोनस राशि की घोषणा पर खुशी जताते हुए सरकार की किसान हितैषी नीति की सराहना की। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने इस अवसर पर सुशासन, सेवा और समर्पण के संकल्प को दोहराते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजयुमो अध्यक्ष कमलेश सिंह (गोलू ) महामंत्री रितेश साहू सहित हेमंत साहू, अजित पटेल, कैलाश साहू, रामप्यारे नेताम, संजय यादव, पूरन सिंह, लोकनाथ बंजारे, परमेश्वर साहू, प्रेमलाल जायसवाल, गीता मनराखन कैवर्त, रमेश यादव, रामफल कांत, बड़े यादव और प्रमोद थवाईत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, हितग्राही और आम नागरिक उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...