रायपुर

प्रेमी के परिजनों ने की थी जिंदा जलाने की कोशिश, युवती की इलाज के दौरान मौत, युवक की माँ और भाभी गिरफ्तार…

डेस्क

अभनपुर- मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के खोल्हा गाँव की है, जहाँ रहने वाली सरस्वती सोनवानी उम्र 20 वर्ष का गाँव के रहने वाले लल्लू सतनामी से प्रेम संबंध था, दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन यह रिश्ता युवक लल्लू के परिजनों को पसंद नही था, लिहाजा उन्होंने अपनी नाराजगी इस तरह से व्यक्त की और युवती की जान ले ली है। जिसमें युवक के माता, पिता और भाभी ने युवती के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया था, इस घटना की वजह से युवती 80 से 85 प्रतिशत तक बुरी तरह जल चुकी थी, जिसे गंभीर अवस्था मे राजधानी के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के भाई कमलनारायण के शिकायत के बाद युवक (प्रेमी) लल्लू के पिता जलाल, माता दुकाला और भाभी नैनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर किया गया था, रविवार को दुकाला और नैनी बाई को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि जलाल अभी तक फरार है. डीकेएस डीकेएस प्रबंधन से उनकी मृत्यु संबंधित मोमो मिलने के बाद आईपीसी की धारा 302 का मामला दर्ज किया जाएगा.

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...