राष्ट्रिय

जिओ का नया प्लान, ग्राहकों को मिल रहा फायदा…आईयूसी चार्ज के बचेंगे पैसे, नही कराना होगा टॉप अप

डेस्क

नई दिल्‍ली- दिग्‍गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने दिवाली से पहले अपने यूजर्स को खास तोहफा दिया है। जी हां जियो ने तीन नए अनलिमिटेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं। यह प्‍लान पहले से कही ज्‍यादा किफायती है और कंपनी ने इसे ‘ऑल इन वन’ प्लान का नाम दिया है। ऑल इन वन प्लान में सब्सक्राइबर्स को रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही कंपनी इन प्लान्स को सब्सक्राइब कराने पर फ्री 1000 मिनट IUC कॉलिंग भी ऑफर कर रही है। आपको बता दें कि IUC कॉलिंग का मतलब है ग्राहक अब जियो से दूसरे नेटवर्क पर 1000 मिनट तक फ्री बात कर सकेंगे। जियो से जियो पर कॉलिंग पहले से ही फ्री है।

नए प्लान

जियो ने तीन प्‍लान लॉन्‍च किए हैं।222 रू, 333 रू और 444 रू के इन प्लान्स की वैलिडिटी अलग-अलग है। 222 रुपये वाला प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, 333 रुपये वाले प्लान में 2 महीने और 444 रुपये वाले प्लान में 3 महीने की वैलिडिटी मिलेगी। इन तीनों प्लान्स में सब्सक्राइबर्स को रोज 2जीबी डेटा मिलेगा।

पहले से अधिक डाटा

कंपनी ने कहा है कि इन प्लान के तहत एसएमस और ऐप्स की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। जियो के मौजूदा प्लान स इन नए प्लान की तुलना करें तो इस प्लान में डेटा ज्यादा मिलता है। कंपनी ने कहा है कि इस प्लान से आप 80 रुपये बचा सकते हैं, क्योंकि अलग से आईयूसी टॉप अप्‍स के लिए आपको पैसे देने होते और 1000 मिनट के 80 रुपये तक खर्च करते।

पहले के प्‍लान से कुछ खास है इस प्‍लान में

जियो का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्लान है 399 रू का है जिसमें 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। इसकी वैलिडिटी 3 महीने की है। अगर ग्राहक 3 महीने वाला प्लान लेना चाहते हैं, तो वे 444 रू का प्लान भी ले सकते हैं। इस प्लान में 1.5 जीबी की जगह 2जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। यानी ग्राहक को अतिरिक्त 45 रू में 42 जीबी ज्यादा डेटा मिलेगा जो लगभग 1 रुपये प्रति जीबी की दर से आता है। यह टेलिकॉम इंडस्ट्री में डेटा की सबसे कम कीमतें हैं।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर