रायगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवारों को लिया चपेट में, एक कि मौत, दो घायल

डेस्क

रायगढ़- शहर के उर्दाना पुलिस लाइन के पास एक दर्दनाक हादसे में घरघोड़ा के शासकीय स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिगपाल सिंह चौहान उर्फ बसंत अपने मित्र एवं रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 एडी 4966 में सवार होकर अपनी बहन के ससुराल जा रहे थे। उर्दाना पुलिस लाइन के पास जैसे ही वह पहुंचे तभी वहां पीछे से आ रही ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया ट्रेलर की चपेट में आने से दिगपाल सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इसमें से एक पुरुषोत्तम उम्र 39 वर्ष एवं दूसरा युवक दीपक उम्र 28 वर्ष जो कि मृतक का भतीजा है। दुर्घटना के बाद डायल 112 की मदद से दिगपाल के शव व दोनों घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां मृतक के शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया गया है, वहीं दोनो घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर