रतनपुर

15 वर्षीय छात्र हुआ लापता… परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – भेड़ीमुड़ा में रहने वाली माया कश्यप का 15 वर्षीय पुत्र पुलकित कश्यप हर दिन की तरह 4 फरवरी की दोपहर 2:00 बजे मोहल्ले में खेलने जाने की बात कह कर निकाला था लेकिन शाम होने पर वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद उसकी गुमशुदगी की शिकायत रतनपुर थाने में की गई है ।

परिजनों ने आशंका जताई है कि पुलकित कश्यप को कोई बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया होगा। पुलकित का हुलिया बताते हुए कहा गया कि उसका कद 5 फिट है। रंग सांवला है और आखिरी समय में उसने नीले रंग का टी शर्ट काले रंग का जींस पहना हुआ है। गुमशुदा पुलकित कश्यप की जानकारी होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...