रतनपुर

महामाया मंदिर में सूर्यग्रहण की वजह से बंद रहेंगे पट, किस समय तक नही कर पाएंगे दर्शन….क्या है ग्रहण काल

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामायादेवी मंदिर रतनपुर में दिनांक 25 दिसम्बर रात्रि 7.30 बजे से 26 दिसम्बर 2019 को दोपहर 1.00 बजे तक दर्शनलाभ बन्द रहेगा। इस साल 26 दिसम्बर गुरूवार को प्रातः 8.14 बजे से सूर्यग्रहण लग रहा है। ग्रहणकाल में मूर्ति पूजा अर्चा स्पर्श आदि वर्जित होता है। ग्रहण काल जप तप स्नान दान आदि करना चाहिए। सूर्यग्रहण का सूतक 12 घण्टे पहले ही लग जाता है। जबकि चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लगता है। इसलिए सूयग्रहण का सूतक 25 दिसम्बर की रात्रि 8.14 बजे से लग रहा है जिसके कारण महामायादेवी मंदिर में दैनिक सांय आरती एवं भोग सन्ध्या 6.00 बजे की जायेगी।

तथा रात्रि 7.30 बजे महामाया देवी मंदिर रतनपुर का पट बन्द कर दिया जायेगा । दर्शनार्थी इसके पूर्व तक दर्शन कर सकते है। दूसरे दिन 26 दिसम्बर 2019 गुरूवार को प्रातः 8.14 बजे से 11.15 बजे तक ग्रहण रहेगा। ग्रहण काल में मंदिर में दर्शन पूजा प्रवेश सब कुछ वर्जित रहेगा। सूर्यग्रहण मोक्ष के बाद स्नान अभिषेक श्रृंगार पूजा आदि के पश्चात् दोपहर 1.00 बजे से आम लोगों के लिए माता का दर्शनलाभ मिल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...